Lyrics
राम लला घर आये हैं
फूलों से सभी घर द्वार सजे , मेरे राम लला घर आये हैं l
मेरे राम लला घर आये हैं, मेरे राम लला घर आये हैं
दुल्हन सी अयोध्या नगरी लगे , मेरे राम लला घर आये हैं
इंतजार में आँखें पथरायी , शुभ घड़ी मिलन की अब आयी ,
अब ढोल नगाड़े शंख बजे , मेरे राम लला घर आये हैं l
फूलों से सभी घर द्वार सजे , मेरे राम लला घर आये हैं ll
घर घर में खुशहाली छायी, ख़ुशियों में आँखें भर आयी ,
एक एक पल सदियों समान लगे , मेरे राम लला घर आये हैं l फूलों से सभी घर द्वार सजे , मेरे राम लला घर आये हैं l
हम आस लगाये बैठे थे , हम पलकें बिछाये बैठे थे ,
अब मेरे सोये भाग्य जगें ,मेरे राम लला घर आये हैं ll
फूलों से सभी घर द्वार सजे , मेरे राम लला घर आये हैं l
मेरे राम लला घर आये हैं , मेरे राम लला घर आये हैं
दुल्हन सी अयोध्या नगरी लगे , मेरे राम लला घर आये हैं l
एस आर डेहरिया
Fast Facts
Total Views
0
Last Updated
Mar 30, 2026