Verified Lyrics
Lyrics
गंगा आरती...
हर हर गंगे
जय माँ गंगे
जय जय गंगा माता,
जो तेरी आरती गावे,
वो सुख-शांति पावे।
जो तेरी आरती गावे,
आरती गावे॥
हर हर गंगे,
जय माँ गंगे॥
ॐ जय गंगे माता,
श्री जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता,
मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी,
जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी,
सो नर तर जाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
पुत्र सगर के तारे,
सब जग को ज्ञाता।
कृपा-दृष्टि हो तुम्हारी,
त्रिभुवन सुखदाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
एक ही बार जो तेरी,
शरणागत आता।
यम की त्रास मिटाकर,
परमगति पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
आरती मात तुम्हारी,
जो जन नित्य गाता।
दास वही सहज में,
मुक्ति को पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
ॐ जय गंगे माता,
श्री जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता,
मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
ॐ जय गंगे माता॥
कर्पूरगौरं करुणावतारं,
संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे,
भवं भवानी सहितं नमामि॥
Fast Facts
Total Views
0
Last Updated
Jul 26, 2026